---Advertisement---

Balrampur News: पंचायत सहायक का फंदे से लटकता मिला शव

On: October 8, 2025 9:26 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: देहात क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर की पंचायत सहायक पुष्पा वर्मा (30) का शव बुधवार सुबह छह बजे घर के कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुष्पा के दादा हरिशंकर वर्मा ने जांच व कार्रवाई की मांग की है।

श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम शिवपुर महंत निवासी ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि सुबह करीब छह बजे पुष्पा के ससुराल धर्मपुर गांव से एक व्यक्ति ने फोन किया। बताया कि पुष्पा ने आत्महत्या कर ली है। मायके के लोग जब धर्मपुर पहुंचे तो बेटी का शव जमीन पर पड़ा मिला। चाचा ने आरोप लगाया कि पति ओम प्रकाश वर्मा आए दिन प्रताड़ित करते थे।

विवाद बढ़ने पर बेटी अपने मायके में तीन महीने रह चुकी थी। पुष्पा की शादी 20 वर्ष पहले धर्मपुर गांव में ओम प्रकाश वर्मा के साथ हुई थी। गौना नौ वर्ष पहले हुआ था। वह पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत थीं। वह चार माह की गर्भवती थीं। पुष्पा की छह वर्ष की एक बेटी प्रिया है। बेटी का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक देहात गिरजेश तिवारी ने बताया कि पुष्पा के दादा हरिशंकर की तहरीर पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment