---Advertisement---

Balrampur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने उतरौला बाजार से मिठाई व खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

On: October 9, 2025 9:21 PM
balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नियंत्रण के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग की टीम ने 19 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत उतरौला बाजार के कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किए गए।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि अभियान के दौरान भारत स्वीट्स हाउस से छेना मिठाई, आरएसबी रेस्टोरेंट से पनीर और अरहर दाल, तथा सात्विक फूड इंडस्ट्रीज से सूजी मिठाई के नमूने लिए गए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में तीनों प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई और मानक संचालन प्रक्रियाओं में कमियां पाई गईं। इसके आधार पर संबंधित व्यापारियों को सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.डी. तिवारी और श्रीराम मौर्य भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment