---Advertisement---

Balrampur News: उतरौला बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य से बहिष्कार का निर्णय लिया, अधिवक्ता परिवार पर केस, वकील की FIR दर्ज न होने पर आक्रोश

On: September 27, 2025 8:30 PM
balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर के उतरौला बार एसोसिएशन ने शनिवार को एक बैठक में न्यायिक कार्य से बहिष्कार का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। यह फैसला अधिवक्ता परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने तथा एक वकील की एफआईआर दर्ज न होने और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में लिया गया।

संघ भवन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैभव चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर रोष व्यक्त किया। वैभव चतुर्वेदी ने बताया कि एक अधिवक्ता परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन वकील द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल की जा रही है।

पूर्व महामंत्री इजहारुल हसन ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। मोहम्मद असगर ने तहसील में रिपोर्ट सहित अन्य मामलों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment