---Advertisement---

Balrampur News: उतरौला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अस्थायी रूप से होगा स्थानांतरित:जर्जर भवन के कारण प्रक्रिया शुरू

On: December 3, 2025 4:16 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला का भवन जर्जर होने के कारण छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने विद्यालय को अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मृदुला आनंद ने राजकीय बीज गोदाम पहुंचकर प्रस्तावित भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध कमरों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने कॉलेज का निरीक्षण किया था। भवन की अत्यधिक खराब स्थिति देखने के बाद, जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी अभय सिंह को निर्देश दिया था कि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कॉलेज को किसी सुरक्षित भवन में स्थानांतरित कर संचालित किया जाए। जिलाधिकारी के इन निर्देशों के बाद स्थानांतरण की प्रक्रिया में तेजी आई है।

इसी क्रम में, राजकीय बीज गोदाम परिसर को अस्थायी रूप से विद्यालय संचालन के लिए उपयुक्त पाया गया है। डीआईओएस ने यहां आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिला समन्वयक माध्यमिक दिनेश कुमार और शिक्षिका डॉ. उपमा सहित अन्य शिक्षण-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment