---Advertisement---

Balrampur News: पूर्व सांसद पर पंचायत चुनाव बवाल में फैसला:कोर्ट आज सुनाएगा निर्णय

On: October 29, 2025 2:05 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रिजवान जहीर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ललितपुर जेल में बंद रिजवान जहीर पर पंचायत चुनाव में हुए बवाल के मामले में आज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एमपीएमएलए) कोर्ट में फैसला आ सकता है। वह पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या और 2021 के पंचायत चुनाव में मतदान केंद्र पर उपद्रव सहित कई आरोपों में जेल में हैं।

यह मामला 26 अप्रैल 2021 को तुलसीपुर के नवानगर ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बेलीखुर्द मतदान केंद्र पर हुए विवाद से जुड़ा है। उस दिन पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद रमीज नेमत खान और कांग्रेस नेता दीपांकर सिंह के समर्थकों के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर झड़प हो गई थी।

पूर्व सांसद के समर्थकों ने उनके वाहनों में आग लगा दी

दामाद से मारपीट की सूचना मिलने पर पूर्व सांसद रिजवान जहीर और उनकी बेटी जेबा रिजवान मौके पर पहुंचे। पूर्व सांसद को देखते ही उनके समर्थकों ने उपद्रव शुरू कर दिया। दीपांकर सिंह के समर्थक अपने वाहनों को छोड़कर पैदल भाग गए, जिसके बाद पूर्व सांसद के समर्थकों ने उनके वाहनों में आग लगा दी थी।

इस घटना के संबंध में तुलसीपुर थाने में दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज किए गए थे और गिरफ्तारियां भी हुई थीं। हालांकि, सभी को जमानत मिल गई थी, लेकिन पूर्व सांसद को पूर्व चेयरमैन की हत्या के मामले में दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद से वह जेल में हैं। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है और पत्रावली निर्णय के लिए लगी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment