---Advertisement---

Balrampur News: युवक ने महिला की चाकू से गोदकर की हत्या, फिर खुद का भी गला रेता

On: October 1, 2025 12:10 AM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर नगर के पूरैनिया तालाब मोहल्ले में मंगलवार की रात लगभग 09 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मोहल्ला निबकौनी निवासी 32 वर्षीय शफीक पुत्र रशीद ने पुरैनिया तालाब निवासिनी 27 वर्षीय नरगिस पत्नी शाहनवाज के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। इसके बाद खुद का गला रेत लिया। घटना से अफरातफरी मच गई। घर वालों और पड़ोसियों ने आनन-फानन में दोनों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने नरगिस को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शफीक का इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ अस्पताल में एकत्र हो गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है, लेकिन कोई कुछ भी साफ बताने को तैयार नहीं है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल परिसर में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। वहीं एएसपी विशाल पांडेय और सीओ ज्योति श्री अस्पताल में मौजूद हैं। और हर एक पहलू पर नजर बनाए हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment