---Advertisement---

Balrampur News: करंट लगने से युवक की मौत, मंदिर में साउंड सिस्टम ठीक करते समय हुआ हादसा

On: September 28, 2025 6:51 PM
balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर में रविवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना राम जानकी मंदिर में साउंड सिस्टम ठीक करते समय हुई। मृतक की पहचान ग्राम बड़हरी निवासी प्रमोद कुमार जायसवाल पुत्र खेमराज जायसवाल के रूप में हुई है। प्रमोद रविवार सुबह गांव के राम जानकी मंदिर में साउंड सिस्टम की खराबी ठीक करने गया था। काम करते समय उसे अचानक करंट लग गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

मंदिर परिसर में मौजूद पुजारी और अन्य लोगों ने तुरंत मेन स्विच बंद किया और प्रमोद को करंट की चपेट से अलग किया। गंभीर हालत में प्रमोद को तत्काल गोंडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असामयिक मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment