---Advertisement---

Balrampur News: हत्या की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

On: October 4, 2025 9:04 PM
balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या की घटना का बलरामपुर पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार वादी शहनवाज पुत्र स्वर्गीय सिराज निवासी मोहल्ला पुरैनिया तालाब, थाना कोतवाली नगर, बलरामपुर ने 30 सितंबर 2025 को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षी शफीक पुत्र रशीद निवासी मोहल्ला निमकौनी, थाना कोतवाली नगर, बलरामपुर ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए उसके घर में प्रवेश किया और उसकी पत्नी नजमी उर्फ नरगिस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

इस तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 0251/2025, धारा 103(1), 333, 352 बीएनएस के तहत पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी।

टीम ने आरोपी शफीक पुत्र रशीद निवासी मोहल्ला निमकौनी, थाना कोतवाली नगर, बलरामपुर को झारखंडी मंदिर बस स्टॉप मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू (आलाकत्ल) भी बरामद कर लिया गया। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

आरोपी का सनसनीखेज खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपी शफीक ने बताया कि उसके और मृतका नजमी उर्फ नरगिस के बीच पिछले 12 साल से प्रेम संबंध थे। इसी कारण उसने शादी नहीं की थी। अप्रैल माह में उसने दोनों के अंतरंग फोटो और वीडियो वायरल कर दिए थे, जिसके बाद मृतका ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गुस्से में आकर महिला के घर जाकर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि हत्या के बाद आत्महत्या के इरादे से उसने खुद की गर्दन पर भी चाकू मार लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह
  • उपनिरीक्षक श्री दिग्विजय यादव
  • हेड कांस्टेबल मुक्तेश्वर यादव
  • कांस्टेबल अर्पित मिश्रा
  • महिला कांस्टेबल अमिता सिंह

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment