---Advertisement---

Gonda News: गोंडा में चलती पिकअप में लगी आग, ड्राइवर घायल

On: October 29, 2025 6:51 PM
gonda news
---Advertisement---

Gonda News: गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में आज देर शाम एक चलती पिकअप गाड़ी में अचानक आग लग गई। यह घटना बालपुर चौकी क्षेत्र के चोरी चौराहा के पास एलएनटी यार्ड के सामने हुई। पिकअप गाड़ी लखनऊ से गोंडा ऑटो पार्ट्स लेकर आ रही थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग की चपेट में आने से ड्राइवर घायल हो गया। ड्राइवर ने किसी तरह गाड़ी का दरवाजा खोलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम एक घंटे से आग बुझाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, अभी तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। अभी भी पिकअप वाहन में भीषण आग लगी हुई है मौके पर करनैलगंज थाना अध्यक्ष समेत भारी फोर्स मौजूद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment