Gonda News: गोंडा के करनैलगंज क्षेत्र में बुधवार को श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से आधा दर्जन से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह सड़क हादसा कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के अस्पताल मोड़ के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों में शामिल एक महिला को गंभीर हालत में गोंडा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज में चल रहा है।








