Gonda News: गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के विद्युत उपकेंद्र में आज शनिवार सुबह एक युवक का शव 33/11 केवी हाईटेंशन लाइन से चिपका मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत करंट लगने से हुई है। घटना सुबह करीब 8:30 बजे सामने आई जब 32 वर्षीय मोहम्मद जैद नामक प्राइवेट मैकेनिक का शव स्विचयार्ड के भीतर हाईटेंशन लाइन से लटकता हुआ पाया गया।
शव पूरी तरह से लाइन से चिपका हुआ था मृतक की पहचान राजा मोहल्ला, नई बस्ती, नगर कोतवाली क्षेत्र, गोंडा निवासी मोहम्मद जैद के रूप में हुई है वह एक प्राइवेट मैकेनिक के तौर पर काम करता था। पुलिस के अनुसार, युवक नशे की हालत में स्विच यार्ड के अंदर इंसुलेटर खोलने के इरादे से घुसा था।
प्राइवेट मैकेनिक के तौर पर काम करता था
इसी दौरान वह 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना हाईटेंशन बिजली क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों और अनाधिकृत प्रवेश के खतरों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।








