---Advertisement---

Gonda News: गोंडा में ब्लैकमेलर पति-पत्नी गिरफ्तार:ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर इंजीनियर ने दी थी जान

On: December 20, 2025 5:34 PM
Gonda News
---Advertisement---

Gonda News: गोंडा जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लैकमेलिंग के आरोप में एक बैंक कैशियर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। इन पर एक इंजीनियर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों में बैंक कैशियर अजीत सिंह और उसकी पत्नी सोनल सिंह शामिल हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गायत्रीपुरम निवासी 25 वर्षीय इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव को अजीत सिंह और सोनल सिंह लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे।

इस उत्पीड़न से परेशान होकर अभिषेक ने बीते 17 दिसंबर की देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले अभिषेक श्रीवास्तव ने सोनल सिंह के साथ व्हाट्सएप कॉल के स्क्रीनशॉट, व्हाट्सएप चैट और ऑनलाइन शॉपिंग के लेनदेन के प्रिंटआउट निकालकर अपने कमरे में सजाए थे। यह सभी दस्तावेज आत्महत्या के पीछे के कारणों की ओर इशारा करते हैं।

जांच में सामने आया है कि अभिषेक श्रीवास्तव और सोनल सिंह के बीच जनवरी 2025 से जुलाई 2025 तक प्रेम संबंध थे। हालांकि, अभिषेक के घर के सामने कैमरा लगवाने और कूड़ा फेंकने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद बातचीत बंद हो गई थी। जब अभिषेक ने बात करने से मना किया, तो सोनल सिंह ने 28 सितंबर को उस पर एक फर्जी आरोप लगाकर उसे जेल भिजवा दिया था।

अभिषेक 12 अक्टूबर को जेल से छूटने के बाद से लगातार परेशान चल रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी सोनल और उसके पति अजीत सिंह की अभिषेक की संपत्ति पर नजर थी। संपत्ति हड़पने के लिए सोनल ने अभिषेक को अपने प्रेम जाल में फंसाया था और बाद में उस पर मुकदमा दर्ज कराकर उसे जेल भेज दिया था।

वही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करके नगर कोतवाली पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है। उदभव श्रीवास्तव ने बीते 18 दिसंबर को नगर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था और आरोप लगाया था कि सोनल सिंह और उसके पति अजीत सिंह द्वारा उसे बार-बार ब्लैकमेल करके परेशान किया जा रहा है।

वही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करके नगर कोतवाली पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है। उदभव श्रीवास्तव ने बीते 18 दिसंबर को नगर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था और आरोप लगाया था कि सोनल सिंह और उसके पति अजीत सिंह द्वारा उसे बार-बार ब्लैकमेल करके परेशान किया जा रहा है। उसे लगातार पैसे की मांग की जा रही है जिससे परेशान होकर के उसने सुसाइड कर लिया था फिलहाल पूरे मामले को लेकर के नगर कोतवाली पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment