Gonda News: गोंडा के कर्नलगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई। इस दौरान कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 33 का मौके पर ही समाधान किया गया। डीएम ने सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटाने और पात्रों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित करने के निर्देश भी दिए है।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय और तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई की सूचना मिलने पर डीएम ने लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी प्राप्त शिकायतों में राशन कार्ड संबंधी मामले सर्वाधिक थे।
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की जांच कर पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाए जाएं और अपात्रों के राशन कार्ड रद्द किए जाएं।डीएम ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी घर बैठे रिपोर्ट लगाएगा और इसकी शिकायत मिली, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि जिले की 290 ग्राम पंचायतों में से अब तक 258 ग्राम पंचायतों के लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किए जा चुके हैं। कुछ ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों को आज समाधान दिवस में प्रमाण पत्र दिए गए।
इसके अतिरिक्त, जमीनों की पैमाइश के बाद उखाड़े गए पत्थरों को लेकर भी शिकायतें मिलीं जिन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं कुछ व्यक्तिगत जमीनों के पैमाइश को लेकर शिकायती आई है। उसको लेकर के भी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाएगा।








