Gonda News: मुम्बई से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई परिवार में मातम का माहौल है मृतक की पहचान इटियाथोक के निबिहा परसापुर गांव निवासी मदन पा़डेय (32) के रूप में हुई है। वह अपने भाई के साथ मुंबई से घर लौट रहे थे। मदन पांडेय अपने भाई शिवनाथ पांडेय (45) के साथ मुंबई की एक कंपनी में काम करते थे। तीन दिन पहले वे मुंबई से गोंडा आने वाली ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचे थे।
प्रधान अनूप तिवारी के अनुसार, शिवनाथ पानी लेने गए थे, तभी मदन सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेन में बैठ गए। गलत ट्रेन में बैठने का पता चलने पर मदन ने उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान वह ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। शव घर पहुंचने पर पत्नी खुश्बू और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मदन तिवारी के दो बेटियां नैंसी (11) और सृष्टि (9) तथा एक बेटा राज (7) है।








