---Advertisement---

Gonda News: गोंडा नवाबगंज मर्डर केस: पत्नी की ‘ऊंची आवाज’ बनी मौत का कारण, पति समेत 3 गिरफ्तार

On: October 30, 2025 10:04 PM
Gonda news
---Advertisement---

Gonda News: गोंडा जिले की नवाबगंज पुलिस ने 23 वर्षीय सुषमा यादव हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति मुकेश यादव, सास शांति देवी और ननद रेनू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मौसेरे ससुर तिलक राम यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी पति मुकेश यादव ने मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे अपनी पत्नी सुषमा यादव के साथ मारपीट की थी। उसने कड़े से सुषमा के गले और आंख पर वार कर उसकी आंख फोड़ दी और फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मुकेश यादव को बुधवार को ही हिरासत में ले लिया था,जबकि सास और ननद को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पति मुकेश यादव ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी पत्नी से नहीं बन रही थी।उसने बताया कि चूंकि यह लव मैरिज थी, इसलिए वे एक-दूसरे को छोड़ भी नहीं सकते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी होती थी। मुकेश ने बताया कि मंगलवार को जब वह अपनी गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए ले जा रहा था,तब रास्ते में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

मुकेश के अनुसार मंगलवार रात को इसी विवाद के चलते उसने पहले सुषमा के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। उसने अपने हाथ में पहने कड़े से उसके गले और आंख पर वार किया, जिससे उसकी आंख फूट गई। गुस्से में आकर उसने सुषमा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मुकेश ने लाश को सड़क पर फेंक दिया था,ताकि यह एक दुर्घटना लगे और वह बच सके।

उसने यह भी बताया कि पत्नी के ऊंची आवाज में बात करने से उसे अपनी बेइज्जती महसूस होती थी और परिवार के लोग भी इस पर टिप्पणी करते थे, जिससे उसका गुस्सा और बढ़ गया था। नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि फरार आरोपी मौसेरे ससुर तिलकराम यादव की तलाश में पुलिस टीम लगातार लगी हुई है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment