---Advertisement---

Gonda News: लव मैरिज के 8 साल बाद पत्नी की हत्या की, गोंडा में 5 साल के बेटे के सामने हथौड़े से मारा

On: October 25, 2025 3:23 PM
Gonda News
---Advertisement---

Gonda News: गोंडा में शनिवार सुबह 5 साल के बेटे के सामने पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले महिला के सिर पर हथौड़ा मारा। फिर जमीन पर गिरते ही चाकू से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद वो बेटे को ससुराल में छोड़कर फरार हो गया।

बच्चे ने अपने मामा को बताया- पापा ने मम्मी को मार डाला है। यह सुनते ही महिला के भाई के होश उड़ गए। वह मासूम को लेकर भागते हुए बहन के घर पहुंचा। वहां देखा तो बहन की खून से सनी हुई लाश फर्श पर पड़ी थी। हर तरफ खून ही खून दिख रहा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतका के भाई ने बताया- बहन और उसके पति ने 8 साल पहले घर वालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। घटना जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर नवाबगंज की है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर बाजार निवासी गुनीराम गुप्ता (40) ने 8 साल पहले वजीरगंज के रघुराजनगर टिकरी की रहने वाली आरती देवी (36) से शादी की थी। दोनों ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी। दोनों के एक बेटा कान्हा (5) है। गुनीराम घर से 100 मीटर की दूरी पर फल का ठेला लगाता है।

साले विनय कुमार ने बताया- शनिवार सुबह करीब 8 बजे गुनीराम ससुराल पहुंचा और कहा- कान्हा को छोड़कर काम से जा रहा हूं। लौटकर साथ लेता जाऊंगा। मैंने पूछा- कहां जा रहे हो तो कोई जवाब नहीं दिया। गुनीराम के जाने के बाद भांजे ने बताया- पापा ने मम्मी को मारा डाला। घर में खून ही खून फैला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment