---Advertisement---

Gonda News: गोंडा में नवरात्रि के सप्तमी पर देवी मंदिरों में उमड़े भक्त, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

On: September 28, 2025 12:34 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Gonda News: गोंडा जिले में शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन सप्तमी पर प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 5 बजे से ही लंबी कतारें देखी गईं, जहां श्रद्धालु मां कालरात्रि के दर्शन और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद ले रहे हैं। भक्तों की सुरक्षा के लिए मंदिरों में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

खैरा कुंभ नगर स्थित मां खैरा भवानी मंदिर में भी सुबह से ही भक्त दर्शन कर रहे हैं। यहां दूर-दूर से लोग अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने भी आते हैं। मां खैरा भवानी मंदिर का एक लंबा ऐतिहासिक महत्व है, जहां शारदीय और चैत्र नवरात्रि के अलावा हर सोमवार, शुक्रवार और मंगलवार को भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

गोंडा मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर उमरी बेगमगंज में स्थित शक्तिपीठ मां बाराही देवी मंदिर में भी हजारों भक्त सुबह से ही दर्शन कर रहे हैं।

गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर सभी मंदिरों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है। प्रमुख देवी मंदिरों की ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात हैं ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment