Gonda News: शारदीय नवरात्रि की नवमी पर गोंडा पुलिस लाइन में पुलिस कैंटीन को आधुनिक रूप देकर बनाए गए ‘पुलिस कैफ़े’ का शुभारंभ किया गया। खास बात यह रही कि उद्घाटन की रस्म नारी शक्ति को समर्पित की गई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, आकांक्षा समिति अध्यक्ष गरिमा भूषण, वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. तन्वी जायसवाल, उपाध्यक्ष भाविका ने छोटी बच्ची विनाया के हाथों फीता कटवाकर इस कैफ़े का लोकार्पण कराया।
वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की पहल
इस हाईटेक पुलिस कैफ़े का निर्माण वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा कराया गया है। कैफ़े पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और यहाँ पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन व नाश्ता किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
कैफ़े की विशेषताएँ
- लगभग 2000 वर्ग फुट में निर्मित
- आकर्षक इंटीरियर: डिप्रेशन लैम्प्स व हैंगिंग लैम्प्स का इस्तेमाल
- एक साथ 40 लोगों के बैठने की व्यवस्था
- दीवारों पर अभिनेता अजय देवगन के पुलिस से जुड़े प्रेरणादायक संवाद
- गोंडा पुलिस के सामाजिक कार्यों (जैसे गरीब परिवार की बेटी की शादी कराना) की झलकियाँ
कॉफी टेबल बुक का विमोचन
इस अवसर पर पूर्व जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया। इसमें गोंडा जिले में हुए प्रमुख कार्यों का उल्लेख है। इसका अनावरण आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक, कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील और एसपी विनीत जायसवाल ने किया।
एसपी का संदेश
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस कर्मियों की ड्यूटी समय निश्चित नहीं होती। ऐसे में यह कैफ़े उन्हें सेहतमंद और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की सोच से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, “रिक्रूट आरक्षी भी यहाँ से लाभान्वित होंगे। कैफ़े पुलिस बल की सेहत और मनोबल दोनों को मजबूत करेगा।








