---Advertisement---

Gonda News: विधायक बावन सिंह और ब्लॉक प्रमुख समर्थकों के बीच हुई भिड़ंत में आधा दर्जन से अधिक घायल, भारी पुलिस फोर्स तैनात

On: September 23, 2025 9:13 PM
Gonda News
---Advertisement---

Gonda News: गोंडा जिले के कटरा बाजार ब्लॉक सभागार में शनिवार को उस समय माहौल बिगड़ गया जब जीएसटी को लेकर आयोजित कार्यक्रम में नारेबाजी होने लगी। नारेबाजी को लेकर विधायक बावन सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बवाल में बदल गई।

दोनों पक्षों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हंगामे से सभागार में अफरातफरी मच गई। इस पथराव और मारपीट में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें ब्लॉक प्रमुख का बेटा भी शामिल है।

घटना की सूचना पर कटरा बाजार और आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। मजिस्ट्रेट समेत जिले के कई बड़े अफसर भी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया।

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस सतर्कता बरते हुए है।

Also Read:-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment