---Advertisement---

IPL 2026: आंद्रे रसेल, मैक्सवेल और पथिराना जैसे दिग्गज बाहर, जानें कौन-कौन हुए रिलीज

On: November 15, 2025 8:47 PM
IPL News
---Advertisement---

IPL 2026: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने रिलीज खिलाड़ियों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। खिलाड़ियों को रिलीज करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर थी। अब ये सभी खिलाड़ी आगामी मिनी ऑक्शन में उतरेंगे। इस बार कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले, जिनमें सबसे बड़ा नाम कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का रहा, जो 10 साल बाद टीम से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल, मतीषा पथिराना और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ी भी रिलीज हुए हैं।

किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिलीज किया?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
रिलीज खिलाड़ी: मतीषा पथिराना, डेवन कॉनवे, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, विजय शंकर, दीपक हुड्डा, कमलेश नागरकोटी
ट्रेड: सैम करन, रवींद्र जडेजा
रिटायर: रविचंद्रन अश्विन

दिल्ली कैपिटल्स (DC)
रिलीज खिलाड़ी: फाफ डुप्लेसी, जेक फ्रेजर मैक्गर्क, सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालंकडे
ट्रेड: डोनोवन फरेरा

गुजरात टाइटंस (GT)
रिलीज खिलाड़ी: महिपाल लोमरोड़, करीम जनात, दासुन शनाका, जेराल्ड कोत्जिया, कुलवंत खेजरोलिया
ट्रेड: शरफेन रदरफोर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
रिलीज खिलाड़ी: आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डिकॉक, एनरिख नॉर्खिया, मोईन अली, लवनीत सिसोदिया, रहमानुल्लाह गुरबाज, चेतन साकरिया, स्पेंसर जॉनसन
ट्रेड: मयंक मार्कंडे

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
रिलीज खिलाड़ी: रवि बिश्नोई, डेविड मिलर, आकाश दीप, शमार जोसेफ, आर्यन जुयाल, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर
ट्रेड: शार्दुल ठाकुर

मुंबई इंडियंस (MI)
रिलीज खिलाड़ी: रीस टॉपली, मुजीब उर रहमान, विग्नेश पुतुर, बेवन जैकब्स, कर्ण शर्मा, लिज्जाड विलियम्स, सत्यनारायण राजू, के श्रीजित
ट्रेड: अर्जुन तेंदुलकर

पंजाब किंग्स (PBKS)
रिलीज खिलाड़ी: जॉश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, कुलदीप सेन, ऐरन हार्डी, प्रवीण दुबे

राजस्थान रॉयल्स (RR)
रिलीज खिलाड़ी: वानिंदु हसरंगा, महीष तीक्षणा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारुकी, कुणाल सिंह राठौड़, अशोक शर्मा
ट्रेड: संजू सैमसन, नीतीश राणा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
रिलीज खिलाड़ी: लियम लिविंगस्टन, मयंक अग्रवाल, सात्विक चिकारा, लुंगी एनगिडी, टिम साइफर्ट, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनोज भांडगे, मोहित राठी

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
रिलीज खिलाड़ी: एडम जैम्पा, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, अथर्व ताइडे, सचिन बेबी, सिमरजीत सिंह, अभिनव मनोहर
ट्रेड: मोहम्मद शमी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment