Shravasti News: श्रावस्ती में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सख्त नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन और मिशन शक्ति व एण्टी रोमियो अभियान के तहत हरदत्तनगर गिरन्ट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बहोरवा चौराहे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं और बालिकाओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित कुमार पुत्र अम्बर लाल निवासी भंगहा बाजार थाना कोतवाली भिनगा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई जारी है। श्रावस्ती पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि महिला सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता पर है।









