---Advertisement---

Shravasti News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

On: September 24, 2025 10:50 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Shravasti News: श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के अंधरपुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। जैसे ही ग्रामीणों ने शव देखा, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन करते हुए जांच पड़ताल शुरू की।

फिलहाल युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण छिपा है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश पांडेय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

गांव में इस घटना से दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Also Read:-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment