Weather Today: नवंबर में रेकॉर्ड तोड़ सर्दी के बाद दिसंबर में भी सर्दी रेकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। इस बार पहले हफ्ते में ही सर्दी के तीखे तेवर दिखाई दे रहे हैं। बर्फीली सर्द हवा के कारण शहर में शीत लहर की स्थिति बन गई है। शहर का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री पर पहुंच गया।25 साल बाद दिसंबर के पहले हफ्ते में इस तरह की स्थिति बनी है। इसके पहले 4 दिसंबर 2000 को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर पहुंचा था। इसी प्रकार 6 दिसंबर 2008 को 8 डिग्री पर पहुंचा था।
पिछले दस साल में पिछले साल 2 दिसंबर 2024 को तापमान 8.5 डिग्री पर गया था।दिन में भी पहनने पड़े गर्म कपड़ेशहर में बीती गुरुवार की रात से ही मौसम सर्द होने लगा था और उत्तरी सर्द हवा के कारण तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया था। इसके कारण शनिवार को फिर तापमान में गिरावट हुई और अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा। इसके चलते शहर में शीत लहर की स्थिति रही। पिछले दो दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। सर्द हवा के कारण दिन में धूप के बावजूद भी लोगों को ठंडक का अहसास होता रहा और लोग गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए।








