---Advertisement---

UP News: 40 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव

On: September 29, 2025 5:58 PM
UP News
---Advertisement---

UP News: सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के सफदरगंज थाना अंतर्गत पेरी मजरे मौलाबाद में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। परिजन रविवार की सुबह अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, पेरी मजरे मौलाबाद निवासी रामकुमार पुत्र दयाराम जिनकी उम्र करीब 40 वर्ष का शव साड़ी के फंदे से पंखे के हुक से लटका मिला।

यह घटना सुबह सामने आई।सुबह करीब 8 बजे, परिजन रामकुमार का अंतिम संस्कार करने के लिए शव को खेत में ले गए थे और पूरी तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची डायल 112 टीम ने अंतिम संस्कार रुकवाकर सफदरगंज पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। रामकुमार की पत्नी रेखा और उनके दो बच्चों की स्थिति दुखद है।सफदरगंज थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment